कोरिया : हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं ने फिर मारी बाजी

Chandrakant Pargir

 

बैकुंठपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कोरिया जिले से कुल 2719 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 1310 लड़के और 1409 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा में 2668 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।


बालिकाएं फिर रहीं आगे


इस वर्ष भी बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 1399 बालिकाओं में से 1299 पास हुईं, जबकि 1269 लड़कों में से 1098 पास हुए। इस प्रकार बालिकाओं का पास प्रतिशत 94.33% रहा, जो लड़कों के 90.07% से अधिक है। कुल मिलाकर जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.33% रहा।


वर्गानुसार परिणाम


घोषित नतीजों में 1741 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 625 द्वितीय श्रेणी, और 31 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 158 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए, जिनमें 104 लड़के और 54 बालिकाएं हैं।


निजी परीक्षार्थियों ने भी दिखाया दम


नियमित के साथ-साथ निजी परीक्षार्थियों ने भी अच्छे अंक अर्जित किए हैं। CANC/RWC जैसे श्रेणियों में कुल 72 छात्र सम्मिलित थे।


जिला शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं


परिणामों की घोषणा के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के द्वारा चलाये गए मिशन 100 की सफलता का परिणाम है।


विशेष प्रयासों से आया सुधार

जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता कहा कि जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा किए गए सतत मूल्यांकन, रेमेडियल क्लास और अभिभावक-शिक्षक संवाद जैसे प्रयासों को इस सफलता का श्रेय दिया जा रहा है।



 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!