चिरमिरी। ‘अन्नदान–महादान’ के संकल्प के साथ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केशरवानी महिला सभा, चिरिमिरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों को अन्न एवं कंबल दान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से महिला सभा ने न केवल पर्व की गरिमा को बनाए रखा, बल्कि मानव सेवा का संदेश भी समाज तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में सभा की संरक्षक श्रीमती आभा गुप्ता, अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता सहित सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर श्रीमती निशा केशरवानी, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती रिया गुप्ता, श्रीमती विजयलक्ष्मी केशरवानी, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती हिना गुप्ता, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती मीना केशरवानी, श्रीमती श्यामा गुप्ता, श्रीमती नीरजा गुप्ता, श्रीमति शिवरानी केशरवानी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। महिला सभा ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह सेवा और सहयोग के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।




