बैकुण्ठपुर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की है। उन्होंने सभी संयोजक, सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि आगामी 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के आयोजन की रूपरेखा 4 अप्रैल तक तैयार कर ली जाए।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाएंगे एवं पूरे उत्साह के साथ मंडल स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
इस आयोजन में बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति
जिला स्तर पर संयोजक पंकज गुप्ता को बनाया गया है, जबकि सह संयोजक के रूप में कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, नवरतन पाण्डेय और अशोक जायसवाल की नियुक्ति हुई है।
मंडल स्तर पर नियुक्त संयोजक एवं सह संयोजक इस प्रकार हैं:
बैकुण्ठपुर मंडल: संयोजक अनिल साहू, सह संयोजक नविता शिवहरे
चरचा मंडल: संयोजक शैलेष शिवहरे, सह संयोजक अरूण जायसवाल, प्रदीप तिवारी
सलका मंडल: संयोजक राजेश सिंह, सह संयोजक वंदना राजवाड़े
कुड़ेली मंडल: संयोजक बसंत राय, सह संयोजक मोहित पैकरा, गीता राजवाड़े
पटना मंडल: संयोजक विनोद साहू, सह संयोजक गायत्री सिंह
बचरापोड़ी मंडल: संयोजक नरेश्वर रजक, सह संयोजक प्यारे साहू
सोनहत मंडल: संयोजक रामप्रताप मरावी, सह संयोजक शिव कुमार सोनपाकर, आशा देवी सोनपाकर
जिलाध्यक्ष ने सभी संयोजकों से आग्रह किया है कि वे बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारी सुनिश्चित करें।